बंगाल चुनाव के CCTV फुटेज देश के सामने लाइव करें सुप्रीम कोर्ट’: किसान नेता रोहित कुमार कनौजिया की मांग
लोकतंत्र की पारदर्शिता के लिए जरूरी है हर बूथ की लाइव स्ट्रीमिंग’, रोहित कुमार कनौजिया ने उठाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल *लखनऊ/उन्नाव* – किसान नेता रोहित कुमार कनौजिया ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी बूथों के CCTV फुटेज तत्काल देश के सामने लाइव उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बेहद जरूरी है। किसान नेता कनौजिया ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘जब EVM और VVPAT पर सवाल उठते हैं, जब बूथ कैप्चरिंग और हिंसा के आरोप लगते हैं, तो सबसे बड़ा सबूत CCTV फुटेज ही हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेकर चुनाव आयोग को निर्देश देना चाहिए कि बंगाल चुनाव के हर पोलिंग बूथ की रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक पोर्टल पर लाइव स्ट्रीम किया जाए।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में चुनाव के दौरान धांधली की शिकायतें आती हैं, लेकिन सबूत के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पाती। ‘अगर फुटेज पूरे देश के सामने होगा तो न कोई बूथ लूट सकेगा, न फर्जी वोट डलेंगे। जनता खुद देखेगी कि लोकतंत्र जिंदा है या नहीं’, कनौजिया ने कहा।...